एक और उत्साहवर्धक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले 40 दिनों के बाद दो लाख से कम हो गए (14 अप्रैल 2021 को 1,84,372 मामले दर्ज किए गए थे)। पिछले 24 घंटे में 1,96,427 नए मामले सामने आए।
साथ ही भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से लगातार 12वें दिन ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,26,850 लोग स्वस्थ हुए हैं। भारत में अब तक कुल 2,40,54,861 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 89.26 प्रतिशत हो गयी है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 20,58,112 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 33,25,94,176 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 9.54 प्रतिशत हो गया।
0 comments:
Post a Comment