संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कल मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में कर्णबेल त्रिपुरी (स्थल 1) और तेवर (स्थल 2) पर खनन स्थलों का उद्घाटन किया। समारोह के दौरान मंत्री ने पारंपरिक पूजा में भाग लिया और एक पेड़ भी लगाया। मंत्री ने कर्णबेल त्रिपुरी का दौरा करते समय खेतों और ग्रामीणों के घरों में खुले में पड़े सभी पुरावशेषों के रखरखाव के लिए एक व्याख्या केंद्र का निर्माण करने की इच्छा जताई। इन स्थलों के दौरे के दौरान श्री पटेल ग्रामीणों के घर भी गए।
तेवर में स्थल 2 के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्राचीन बावड़ी के संरक्षण और खुदाई स्थल पर मूर्तियों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। यह हाल में बनाए गए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के जबलपुर सर्किल का मंत्री का पहला दौरा था। मंत्री ने एएसआई के जबलपुर सर्किल के कामकाज को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
0 comments:
Post a Comment