कोरोना वायरस (कोविड-19) वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सिविल नागरिक और पुलिस प्रशासन ने सिनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडटों की सेवाओं के लिए मांग भेजना शुरू कर दिया है। कुछ कैडेट्स ने आज से सेवा करना शुरू भी कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने पिछले सप्ताह ‘एक्सरसाइज एनसीसी योगदान’ के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स को अस्थायी सेवायोजन देने की अनुमति प्रदान की और इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। एनसीसी कैडेट्स राज्य और नगर निगम प्राधिकरणों को कोविड-19 से राहत के प्रयासों में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
संघ शासित क्षेत्र लद्दाख से आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने के लिए 08 एनसीसी कैडेट्स की माँग प्राप्त हुई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय को पुलिस अधीक्षक, निमच से आपूर्ति श्रृंखला और परिवहन प्रबंधन हेतु 245 कैडेट्स की सेवाओं के लिए मांग प्राप्त हुई है। वहाँ पर कुल 64 सिनियर डिविजन के कैडेट्स लगाए गए हैं जिसमें 07 महिला कैडेट्स हैं। बिलासपुर के कलेक्टर ने एनसीसी के स्वयंसेवक कैडेट्स को कोविड-19 के निवारक उपायों से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अनुरोध किया है। कैडेट्स को कोविड-19 के निवारक उपायों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एनसीसी कैडेट्स को हेल्पलाईन एवं कॉल सेंटरों में सहायता करना, राहत सामाग्री, दवाइयों, भोजन एवं आवश्यक मदों का वितरण, सामुदायिक सहायता करना, आंकड़ा प्रबंधन, क्यू प्रबंधन एवं परिवहन प्रबंधन और सीसीटीवी नियंत्रण कक्षों में काम करने से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं।
Source-pib.gov.in (रिलीज़ आईडी: 1611734)

Good Information Sir
ReplyDelete